कोतवाल प्रवीण बर्थवाल की टीम का एक्शन: 86 हज़ार की शराब सहित तस्कर गिरफ्तार
तस्करी में इस्तेमाल कार हुई सीज
कैंपटी- टिहरी पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत कैंपटी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार से 16 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार को भी सीज कर दिया है।
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर कोतवाल प्रवीण बर्थवाल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी की पहचान सागर कुमार निवासी हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कार से इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब की आठ पेटी और बीयर की आठ पेटी बरामद हुईं। बरामद शराब और बीयर की कुल कीमत 86,400 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कैंपटी थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया के साथ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


