शीतकालीन यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी तेज़, धामों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद – प्रशांत आर्य. डीएम 

शीतकालीन यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी तेज़, धामों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद – प्रशांत आर्य. डीएम 

उत्तरकाशी

वर्तमान चारधाम यात्रा के दौरान मानसून काल के उपरांत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में निरंतर श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने शीतकालीन यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि यात्रा अवधि में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों और कार्यदायी एजेंसियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में संबंधित एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं। यात्रा को सुगम, सुरक्षित बनाने के लिए मार्ग बाधित होने पर सुचारू करने तथा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा रही है जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

इस वर्ष गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 26 अक्टूबर तक दोनों धामों में कुल 18.41 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। मानसून के बाद चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। जिला प्रशासन द्वारा दोनों धामों और यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाएं मुस्तैद रखी जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने तथा यात्रा मार्गों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!