सात सूत्रीय मांगों को लेकर थत्यूड़ में आशा कार्यकर्ताओं का सांकेतिक धरना

सात सूत्रीय मांगों को लेकर थत्यूड़ में आशा कार्यकर्ताओं का सांकेतिक धरना 

थत्यूड़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में सात सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सामूहिक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि 3 मार्च को मुख्यमंत्री ने आशाओं के प्रतिनिधिमंडल को मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सम्मानजनक मानदेय, कर्मचारी का दर्जा और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ब्लॉक अध्यक्ष आशा संगठन सरिता रावत ने कहा कि आशा कार्यकर्ता प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। कोरोना काल से लेकर विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों तक उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से सेवाएं दी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से आशा कार्यकर्ताओं के हित में शीघ्र निर्णय लेने की अपील की। धरने में बबीता पंवार, विनिता राणा, जामुन, ललिता, कविता पंवार, चंद्रकला, अनिता, विनिता खनैरी, भगवानी, रचना, हेमलता और लीला नौहार सहित कई आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!