राष्ट्रीय राजमार्ग 507 पर अगलाड़ नदी के ऊपर बना वैली ब्रिज हादसों को दे रहा न्योता, विभागीय लापरवाही पर उठ रहे सवाल

राष्ट्रीय राजमार्ग 507 पर अगलाड़ नदी के ऊपर बना वैली ब्रिज हादसों को दे रहा न्योता, विभागीय लापरवाही पर उठ रहे सवाल 

लोहे की प्लेटों के नट ढीले होने से पुल में हो रहा कंपन वह आवाज 

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- नैनबाग-राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली यमुनोत्री 507 पर मसूरी बैंड के निकट अगलाड़ नदी के ऊपर बना वैली ब्रिज इन दिनों दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग और यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाला यह पुल क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है । इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद पुल की स्थिति को लेकर बढ़ती जा रही कथित विभागीय लापरवाही वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेश सजवाण ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित पुल की सुरक्षा को विभाग द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है जिसमें कभी भी वाहनों की दुर्घटना घट सकती है। पुल पर लोहे के प्लेटों के नट बोल्ट ढीले होने के साथ कंपन की समस्या और किनारे पर बड़े पत्थर की मौजूदगी को देखते हुए विभाग की घोरलापरवाही नजर आ रही है। विभाग के द्वारा पुल की मरम्मत कई बार कराई गई है किंतु विभाग द्वारा गुणवत्ता को ध्यान में ना रखते हुए केवल खाना पूर्ति करते हुए पुल की मरम्मत कराई गई है।

 


यदि पुल की स्थिति में सुधार होने तक कोई जोखिम पाया जाता है तो वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए चेतावनी संकेत लगाए जाने अति आवश्यक है।
विभाग को निरीक्षण करते हुए लोहे की प्लेटों के सभी नट बोल्ट की जांच करने मजबूती से कसने क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत करने तथा पुल के बीच रखे बड़े पत्थर को हटाने के साथ-साथ ही पुल की भार वजन क्षमता और सुरक्षा की स्थिति का विशेष ध्यान रखकर साइन बोर्ड लगाने की अति आवश्यकता है।
समय रहते यदि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा शीघ्र कार्य नहीं किया गया तो उनके विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर विभागीय मंत्री से मिलकर इनके खिलाफ सख्त करवाई की मांग की जाएगी।

अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग 507 बड़कोट जितेंद्र कुमार ने कहा कि पुल के ऊपर रखें बड़े पत्थर को तुरंत हटाया जाएगा तथा पुल की मरम्मत को लेकर एस्टीमेट तैयार कर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!