वीर केसरी चन्द की 107वीं जयंती पर समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

वीर केसरी चन्द की 107वीं जयंती पर समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन

 

देहरादून

आजाद हिंद फौज के अमर शहीद वीर केसरी चन्द की 107वीं जयंती के अवसर पर समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने गांधी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में जन्मे वीर केसरी चन्द नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित होकर आजाद हिंद फौज में शामिल हुए थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए मात्र 24 वर्ष की अल्पायु में 3 मई 1945 को देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया और अमर हो गए।

 

मंत्री खजान दास ने युवाओं से वीर केसरी चन्द के पराक्रम, त्याग और अदम्य साहस से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए वीर केसरी चन्द का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके जीवन और संघर्ष से युवाओं को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती है।

 

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति की ओर से समाज कल्याण मंत्री के समक्ष कार्यक्रम आयोजन के लिए निःशुल्क ग्राउंड उपलब्ध कराने तथा 10 लाख रुपये की शासकीय सहायता प्रदान करने की मांग रखी गई। इस पर मंत्री खजान दास ने आयोजकों को आश्वस्त किया कि वह उक्त मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे तथा इनके लिए स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध करेंगे।

 

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रणबीर सिंह तोमर सहित जौनसार-बावर क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!