50 मीटर .22 फ्री पिस्टल में उत्तराखंड पुलिस के संदीप कवि को रजत पदक
35वीं ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, प्रदेश का नाम किया रोशन
देहरादून- 35वीं ऑल इंडिया जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड पुलिस के निशानेबाज संदीप कवि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर .22 फ्री पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया है।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में संदीप कवि की इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड पुलिस महकमे में हर्ष और गौरव का माहौल है। उन्होंने कड़े मुकाबले में शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया।
पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सफलता में टीम कोच हेमलता सेमवाल के कुशल मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही है।
संदीप कवि की इस उपलब्धि पर वरिष्ठ अधिकारियों और साथी कर्मियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।
यह उपलब्धि न केवल संदीप कवि के लिए बल्कि समूची उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।


