29वीं इंटर स्कूल ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने जीते पदक
देहरादून। उत्तराखंड में रोलर स्केटिंग खेल को बढ़ावा देने और उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तराखंड रोलर स्पोर्ट्स अकादमी (URSA) द्वारा 29वीं इंटर स्कूल ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को स्केटिंग रिंक, परेड ग्राउंड, देहरादून में किया गया।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, रुड़की सहित विभिन्न क्षेत्रों से स्केटर्स ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्पीड स्केटिंग, इनलाइन हॉकी एवं मैराथन ऑन स्केट्स के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड रोलर स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक पंकज भारद्वाज ने बताया कि इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में रोलर स्केटिंग खेल को बढ़ावा देना, बच्चों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और उन्हें भविष्य की राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना, शारीरिक फिटनेस और खेल कौशल का विकास होता है। साथ ही नई प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता के परिणाम
क्वाड बालक वर्ग: श्रिनय नेगी, युग्यान, गर्वित, क्रियांश जोशी, कृतिश, ईशान, सचित कुकरेजा, क्वियांश फरस्वाण, अनंत, सक्षम, रचित, नमन, युववीर, अधिराज, शिवांश दानू, अनिरुद्ध सिंह, दिवित बेनीवाल, दिव्यांश मैठाणी, ऋषभ कंडारी, हर्षित, अभिराज रौतेला, अभिनव, योगांश, आयु, अध्विक सोलंकी, विष्णु, दिव्यांश एवं विजेता।
क्वाड बालिका वर्ग: वेरोनिका, भार्गवी, अनन्या अग्रवाल, अनाया, यशिका रावत, सान्वी फरस्वाण, इद्धिका चौधरी, अमायरा नेगी, जिया, वंदिता, पीहू, नैशा, सिद्धि गैरोला, सुवंशिका, बुशरा, सान्वी रतूड़ी, सारा, यश्वी, अवनी, अंबिका चौधरी, पूर्वा धीमान, शताक्षी एवं विजये।
बेसिक इनलाइन बालक वर्ग: अभिमन्यु, देव, वियांश, अभुदय, अगस्त्य, हरसिमरन, शिवांश परमार, अयांश रस्तोगी, दक्ष नेगी, रेयांश, युवांश, समर्थ त्यागी, श्रेयांश, अंश सिंह, हर्षवर्धन भट्ट, चैतन्य, गुरकीरत, ताघव, अध्विक, हितेश, ओम, राघव, श्रेष्ठ, अचल, रुद्रांश, शुभंजय, दिशांत, अर्णव, आदित्य, आदर्श, आरव, अनिरुद्ध, युवराज, स्तव्य एवं आदर्श।
बेसिक इनलाइन बालिका वर्ग: श्राव्या, अधिश्री, दिविशी नेगी, याहाना, अध्रिजा काला, अन्वी बिजल्वाण, श्री, शृजा नेगी, काश्वी, आर्या, शिवांशी, सान्वी नेगी, आव्या नौटियाल, रव्या, आस्था चौधरी, आदित्री रावत, मिशिका बर्थवाल, दर्शी नेगी, अनिका रावत, अनिका मेगी, मोनिका थापा, सिया अंबावता, रूबलिन, अनायरा, अवंतिका, रिद्धि, दिव्या पाल, सुप्रिया शर्मा, पूर्वा चोरट, हरमन, ताशी, मीमांशा, रिधिमा एवं आरि।
प्रोफेशनल इनलाइन वर्ग: आद्विका, अद्विका शर्मा, अथर्व राज, शिवांश, प्रथमेंश, भाविक, मुकुल, समृद्ध, एकिशा, मान्या, आध्या, पार्थ बोहरा, प्रबल रावत, आर्याध बिष्ट, परिणिका, माइशा, प्रिशा, सान्वी, अभिमन्यु, अधव, सौभाग्य, शरफान, अर्णव रस्तोगी, खुशी, राध्या गोयल, रव्या, कार्तिक, पावनी, आरुष, श्रेयांश, आयुष्मान, सान्वी मैठाणी, हर्षिका, भावित, आशीष, लविष, सान्वी मंछकुला, अंजना, राधिका भारद्वाज, कृष्ण राठौर, कार्तिक, रितिक राज एवं अंकिता दास विजेता रहे।
इनलाइन हॉकी प्रतियोगिता के परिणाम
जूनियर बालक वर्ग:
* प्रथम स्थान – सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी
* द्वितीय स्थान – वेल्हम बॉयज स्कूल
* तृतीय स्थान – दून वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी
जूनियर बालिका वर्ग:
* प्रथम स्थान – दून वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी
* द्वितीय स्थान – शकुन स्पोर्ट्स अकादमी
सीनियर वर्ग:
* प्रथम स्थान – वेल्हम बॉयज स्कूल
* द्वितीय स्थान – मैक इंडिया क्लब
* तृतीय स्थान – सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी
मैराथन ऑन स्केट्स के परिणाम
जूनियर वर्ग: पार्थ बोहरा, पावनी, एकिशा, आरुष, आव्या नौटियाल एवं शरफान विजेता रहे।
सीनियर वर्ग: कृष्ण राठौर, आयुष रावत, भुवन, आदर्श, भावित एवं अनिरुद्ध विजेता रहे।
पुरस्कार वितरण एवं आयोजन
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सूरज शंकर धीमान व एक्स आर्मी ऑफिसर सतीश कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस दो दिवसीय चैंपियनशिप का सफल संचालन शिवम भारद्वाज, अभिमन्यु नेगी, वशिष्ठ कुमार, राधिका भारद्वाज, नरेंद्र सिंह, समद, मणि राजहंस एवं अमन सहित अन्य प्रशिक्षकों और आयोजन से जुड़े सहयोगियों के योगदान से संपन्न हुआ।
अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, विद्यालयों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी उत्तराखंड में रोलर स्केटिंग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।


