विरासत महोत्सव-2026 के शानदार और भव्य बारहवें दिन भी स्कूली बच्चों का दिखा हुनर और जुनून

विरासत महोत्सव-2026 के शानदार और भव्य बारहवें दिन भी स्कूली बच्चों का दिखा हुनर और जुनून

 

आयोजित हुई हस्तशिल्प कार्यशाला में शिल्पकारी में रहा बेहतर व अद्भुत प्रदर्शन

 

देहरादून- विरासत में मंगलवार को भी कई स्कूली बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी शिल्पकारी का बड़े खूबसूरत और बेहतर रूप में प्रदर्शित किया I दर्शकों एवं विरासत के सभी मौजूद मेहमानों ने बच्चों की कलाकृतियों को काफी अधिक सराहा गया I

विरासत महोत्सव-2026 के अंतर्गत लिटिल माइंड स्कूल के 22 विद्यार्थियों के लिए मास्टर शिल्पकारों के मार्गदर्शन में हस्तशिल्प कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजित की गई इस वर्कशाॅप में विद्यार्थियों ने टेराकोटा और टाई-एंड-डाई कला की बारीकियों को जाना और इन पारंपरिक शिल्प विधाओं में रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक हस्तकलाओं से परिचित कराना और उन्हें स्वयं कला कृतियाँ बनाने का अवसर प्रदान करना रहा है। मास्टर शिल्पकारों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कल्पना शीलता तथा रचनात्मकता को अभिव्यक्त भी किया। विरासत द्वारा आयोजित की जा रही प्रतिदिन की विरासत साधना में अब तक हजारों बच्चे उत्साह, जुनून और उमंग के साथ प्रतिभाग करते हुए अपने हुनर का भव्य एवं शानदार प्रदर्शन दर्ज कर चुके हैं I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!