भुली (BHULI) कार्यक्रम के अंतर्गत 33 उद्यमियों का भौतिक सत्यापन संपन्न, 26 के दस्तावेज पूर्ण पाए गए

भुली (BHULI) कार्यक्रम के अंतर्गत 33 उद्यमियों का भौतिक सत्यापन संपन्न, 26 के दस्तावेज पूर्ण पाए गए

 

उत्तरकाशी

उत्तराखण्ड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित BHULI (Business Handholding Unit for Livelihood Incubation) कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 03 नवम्बर 2026 को विकासखंड डुंडा स्थित सीएमटीसी (CMTC) में चिन्हित उद्यमियों का भौतिक सत्यापन (Physical Due Diligence) किया गया।

 

भौतिक सत्यापन की यह प्रक्रिया *भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) काशीपुर से गिरिधर सिंह बिष्ट * एवं FIED की टीम द्वारा संपन्न की गई। इस अवसर पर *, *जिला थीमेटिक एक्सपर्ट प्रमेन्द्र राणा * मुख्यमंत्री उद्यमशाला से आदित्य नोटियाल एवं *ब्लॉक मिशन प्रबंधक रविंद्र नौटियाल, मनमोहन नोटियाल, सौरभ व्यास, सीमा अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी* उपस्थित रहे।

टीम द्वारा जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए कुल *33 उद्यमियों का भौतिक सत्यापन* किया गया, जिसमें से *26उद्यमियों के अभिलेख एवं आवश्यक दस्तावेज पूर्ण* पाए गए। पूर्ण दस्तावेजों वाले प्रकरणों को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जाएगा।

BHULI कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों को उद्यम विकास, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, बाजार संपर्क एवं वित्तीय सहायता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

यह पहल ग्रामीण उद्यमियों के उद्यमशीलता कौशल को प्रोत्साहित करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करने और सशक्तिकरण को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!