2027 में गंगोत्री से चुनाव लड़ने की तैयारी में राजदीप परमार, क्षेत्र में बढ़ाई राजनीतिक सक्रियता

2027 में गंगोत्री से चुनाव लड़ने की तैयारी में राजदीप परमार, क्षेत्र में बढ़ाई राजनीतिक सक्रियता

गंगोत्री

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच भाजपा के युवा नेता एवं विकासखंड डुण्डा के ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार का नाम भी राजनीतिक चर्चाओं में सामने आ रहा है।

जमीनी स्तर पर सक्रिय राजनीति और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले राजदीप परमार वर्ष 2025 में विकासखंड डुण्डा के ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए। इसके बाद से वे क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं और सामाजिक गतिविधियों को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।

गाजणा की जन आशीर्वाद एवं संकल्प रैली में उमड़ी भीड़ ने खींचा ध्यान

हाल ही में गजणा क्षेत्र में आयोजित जन आशीर्वाद एवं संकल्प रैली में उमड़ी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने भी राजदीप परमार को लेकर चल रही लोकप्रियता की चर्चाओं को नई पहचान दी। रैली में क्षेत्र के लोगों की भागीदारी और उत्साह ने राजनीतिक गलियारों का ध्यान आकर्षित किया। इस आयोजन को राजदीप परमार के जनसंपर्क और क्षेत्र में उनकी सक्रियता के एक महत्वपूर्ण उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।

जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के कन्यादान में सहयोग

सामाजिक सरोकारों की बात करें तो राजदीप परमार की एक विशेष पहल भी चर्चा का विषय बनी हुई है। वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह और कन्यादान में सहयोग करते हैं। इस पहल के तहत वे अपनी वार्षिक आय से सहयोग देने के साथ ही उतनी ही धनराशि अपनी ओर से व्यक्तिगत रूप से जोड़कर जरूरतमंद परिवारों की सहायता करते हैं। उनकी इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी और जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े होने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और संचार सुविधाओं जैसे स्थानीय मुद्दों को लेकर भी वे लगातार आवाज उठाते रहे हैं

भाजपा संगठन से जुड़े राजदीप परमार ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में गंगोत्री सीट से पार्टी प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी की इच्छा जाहिर की है। उनकी राजनीतिक सक्रियता, सामाजिक कार्यों और आम लोगों के साथ जुड़ाव के चलते उनका नाम क्षेत्र की भावी राजनीतिक चर्चाओं में शामिल हो रहा है।

अब देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा संगठन और शीर्ष नेतृत्व क्या निर्णय लेता है। फिलहाल गंगोत्री विधानसभा की राजनीति में राजदीप सिंह परमार की दावेदारी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!