बाल दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर सत्यों में विभिन्न प्रतियोगिताएं का आयोजन

बाल दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर सत्यों में विभिन्न प्रतियोगिताएं का आयोजन

थत्यूड/सकलाना- जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर सत्यों सकलाना में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम प जवाहर लाल नेहरू जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें भाषण प्रतियोगिता विभिन्न खेल प्रतियोगिता जैसे कुर्सी दौड़ मेंढक दौड़ निशानेबाजी कैरम लूडो क्रिकेट गणेश छू कबड्डी आदि खेलो का आयोजन किया गया जिसमें निशानेबाजी में आरूषी प्रथम, ऋषभ द्वितीय और अक्षत सेमवाल तीसरे स्थान पर रहे मेंढक दौड़ में प्रियांशी कैरम में प्रियांशी रिया सोनम तथा अभिराज विजय हुए लूडो में पारस ने भारी बाजी।

 

प्रधानाचार्य चिरंजीवी डबराल ने प. जवाहर लाल नेहरू के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कि नेहरू जी का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है प्यार से बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे।वह स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे। व्यायाम शिक्षक दिनेश उनियाल ने छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताएं के बारे में जानकारी दी कि खेल गतिविधियों के माध्यम से ही छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है समय समय पर कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल, आचार्य मनोज उनियाल, लाखीराम बहुगुणा, धन सिंह नकोटी, विनोद, रोहित, काजल नकोटी, श्रुति नकोटी, सरिता देवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!