सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से व्यक्त की शोक संवेदनाएं

सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से व्यक्त की शोक संवेदनाएं

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की सबसे अनमोल धरोहर है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!