कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हरिद्वार स्थित चंडी घाट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों को इस अपार दुःख और वियोग को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।


