फुवाणं गांव की बेटी प्रियांशी रावत ने कबड्डी में रचा इतिहास, चार बार खेली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता
उत्तरकाशी
ग्राम फुवाणं गांव गोडर की बेटी *कुमारी प्रियांशी रावत* ने कबड्डी के खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियांशी ने अब तक *चार बार राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता* में भाग लेकर अपने गांव, विद्यालय और जनपद का गौरव बढ़ाया है।
प्रियांशी *सुनील सिंह रावत* की सुपुत्री हैं। उन्होंने *सब जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी में एक बार, सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी में एक बार, जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी में दो बार* भाग लिया है। इसके अलावा उन्होंने *विद्यालयी बालिका कबड्डी अंडर-17 वर्ग* में भी एक बार राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया है।
ग्रामीण क्षेत्र की एक सामान्य परिवार की बेटी का राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना सभी के लिए प्रेरणा का विषय है। प्रियांशी की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, विद्यालय के शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने प्रियांशी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ग्रामवासियों का कहना है कि प्रियांशी की मेहनत, अनुशासन और लगन ने ही उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। यदि उसे इसी तरह सहयोग और सुविधाएं मिलती रहीं तो वह आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेगी।
प्रियांशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कोच को दिया है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी कड़ी मेहनत कर कबड्डी में देश के लिए खेलना चाहती है।
जिला कबड्ड़ी संघ के अध्यक्ष विनोद डोभाल व जिला कबड्ड़ी संघ के सचिव शशिपाल चौहान तथा राष्ट्रीय निर्णायक मनवीर चौहान , सुल्तान पंवार व सभी जिला कबड्ड़ी संघ के सदस्य कुलदीप नेगी, हरी मोहन रावत, राम सिंह, रमेश चौहान,विरेन्द्र तोमर, राधेश्याम थपलियाल ने बालिका को शुभकामनाएं दी हैं


