मिट्टी खनन के डंपर ने कार को उड़ाया, कर चालक पर वाहन चढ़ाने का लगाया आरोप
मिट्टी खनन के डंपर ने कार को उड़ाया, कर चालक पर वाहन चढ़ाने का लगाया आरोप
सितारगंज (दीपक भारद्वाज)- मिट्टी खनन के डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
खटीमा निवासी संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 23 नवंबर की दोपहर को वह कार से भाई को इलाज के लिए रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल लेकर जा रहा था। अमरिया चौराहे के पास मिट्टी से भरे डंपर ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद डंपर चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। डंपर की नंबर प्लेट पर चालक ने मिट्टी लगा रखी थी। वहीं पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
