मृतक संदीप मोहन धस्माना प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए जाते थे। हेमलता घरों पर काम करने के लिए जाती थी।दोनों व्यक्तियों के आपस में किसी भी प्रकार की जान पहचान होने की जानकारी नहीं मिली है। मृतकों की चोटों के आधार पर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि तेज गाड़ी से टकराकर गंभीर घायल होने से मृत्यु होना प्रतीत होता है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अग्रिम कार्रवाई नियम अनुसार की जा रही है।
