फिल्मों की तर्ज पर लोगों को फसाने की झूठी धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले फर्जी एण्टी करप्शन अधिकारी गिरफ्तार
एंकर- थाना क्लेमेंटाउन पुलिस ने फिल्मों की तर्ज पर लोगों को फसाने की झूठी धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले फर्जी एंटी करप्शन अधिकारी को दून पुलिस ने ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। आरोपी ने खुद को एण्टी करप्शन का प्रदेश प्रभारी बताकर लोगों को भय में डालकर की 40 से 45 लाख की अवैध वसूली गयी थी। आरोपी पर एसएसपी अजय सिंह ने दस हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था।
आरोपी प्रशांत मंडल पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आरोपी के छिपने के सभी संभावित स्थानों पर दबिश दिए गई, लेकिन आरोपी के सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू प्राप्त कर 81 और 82 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल में लाइ गई। आरोपी के लगातार फरार चलने पर एसएसपी अजय सिंह ने आरोपी पर दस हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर अलग- अलग टीमों को गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस ने अभियुक्त के सम्बन्ध में गोपनीय रूप से जानकारी प्राप्त करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इस दौरान पुलिस को आरोपी के ऊधमसिंह नगर जिले में होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस तत्काल ऊधमसिंह नगर के लिए हुई। पुलिस ने आरोपी प्रशांत मंडल को उधम सिंह नगर के ग्राम कालीनगर थाना दिनेशपुर से गिरफ्तार कर देहरादून लाया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।


