क्राइम

अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के बाहर की ऐसी हरकत, स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

देहरादून के हर्रावाला स्थित काली मंदिर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अराजकता फैलाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही सीओ, कोतवाल और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मंदिर के बाहर लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। जिसमे संदिग्ध व्यक्ति मंदिर के बाहर पेशाब करता नजर आ रहा है। अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के बाहर पेशाब कर मंदिर में पत्थर भी फेंका जिससे मंदिर का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पार्षद हर्रावाला विनोद कुमार की तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही एसएसपी ने बताया कि पूरी फुटेज देख के व्यक्ति दिमागी तौर पर बीमार लग रहा है। साथ ही अज्ञात व्यक्ति की यह आपत्तिजनक घटना करने के पीछे की मंशा उसकी तलाश के बाद ही साफ़ तौर पर पता चल पायेगी। फिलहाल फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की धरपकड़ के लिए अलग से टीम का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *