टिहरी गढ़वाल

राजकीय महाविद्यालय कमांद में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत जल्द ही उद्यमिता केंद्र किया जाएगा स्थापित

राजकीय महाविद्यालय कमांद टिहरी गढ़वाल में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत जल्द ही उद्यमिता केंद्र स्थापित किया जाएगा। महाविद्यालय की ओर  से डॉ दीपक राणा को भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। डॉ राणा 6 दिवसीय  प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इसी एवज में प्राचार्य डॉ गौरी सेवक के निर्देशन में महाविद्यालय के संस्थागत छात्र/छात्राओं के बीच उद्यमिता को धरातल पर उतारने के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। डॉ दीपक राणा ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में जल्द ही देवभूमि उद्यमिता केंद्र स्थापित किया जायेगा। आगे बतौर नोडल अधिकारी उन्होंने कहा कि उद्यमिता केंद्र के तहत स्थानीय युवाओं को स्टार्टअप, लघु उद्योग, लघु व्यापार, ई सुविधा, ई कॉमर्स और फैक्ट्री उत्पादन के उद्यम के अवसर बताए जाएंगे। साथ ही सरकार द्वारा स्टार्टअप शुरू करने के लिए इंडिया सीड फंड योजना के तहत सीड फंड दिया जायेगा। डॉ दीपक राणा ने  उद्यमिता के सम्बन्ध में कार्यशाला में  छात्र/छात्राओं को  बहुत ही बारीकी से सरल सहज भाषा में समझाया। प्राचार्या डॉ गौरी सेवक ने कार्यशाला  को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार की इस महत्वाकांक्षी साहसिक अभियान को धरातल पर उतारना हम सबकी जिम्मेदारी है। इससे युवाओं  को न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा, बल्कि क्षेत्र से पलायन भी रुकेगा। साथ  ही उन्होने  भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद  से सफल प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए डॉ दीपक राणा को सराहा। इस अवसर पर डॉ बीना रानी, डॉ प्रवीण, डॉ शीशपाल सिंह, डॉ मनोज कुमार, सोहन सिंह और पूजा रानी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *