एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
कमांद (सुनील जुयाल)- राजकीय महाविद्यालय कमांद टिहरी गढ़वाल के एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम कैंचू, ब्लॉक थौलधार तहसील कंडीसौड़ में सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन अवसर पर प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी प्राचार्य चिन्यालीसौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर में कार्यक्रम की संरक्षिका प्राचार्य प्रोफेसर गौरी सेवक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवीन ने विशेष शिविर में स्वयं सेवियों द्वारा किए कार्यों की आख्या प्रस्तुत की।

डॉ प्रवीन ने कहा कि विभिन्न कार्य किए गए है, जिसमें मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की डॉ आदित्य ने स्वयं सेवियों एवं ग्रामीणों बीपी, शुगर,हीमोग्लोबिन की जांच की, नशा मुक्ति पर जागरूकता रैली निकली गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा स्वयं सेवियो और ग्रामीणों सड़क दुर्घटना से कैसे बचे, महिला उत्पीड़न और घरेलू हिंसा से बचने के लिए टिप्स दिए। इसके साथ पलायन के कारण जानने के लिए स्वयं सेवियों द्वारा आर्थिक सर्वे किया और सर्वे में पाया रोजगार के कारण पलायन हो रहा है। यूसीसी पर डॉ. मनोज कुमार ने व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर चीफ प्राक्टर डॉ शैफाली शुक्ला, डॉo अशोक अग्रवाल, डॉo शीशपाल सिंह, सोहन सिंह ने सहित कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
