काठगोदाम-अमृतसर के बीच ट्रेन संचालन को मंजूरी, सीएम ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार
आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री धामी ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य सीधी रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था।
अब, रेल मंत्रालय ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए काठगोदाम-अमृतसर के मध्य ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री धामी को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। नई ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी गई है।


