उत्तरकाशी के एवरेस्टर प्रवीण राणा ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्कीयूज्को की फतह
उत्तरकाशी (वीरेंद्र नेगी)- उत्तरकाशी असीगंगा घाटी ढासड़ा गांव के युवा एवरेस्टर प्रवीण राणा ने ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट कोस्कीयूज्को को फतह कर उत्तरकाशी और उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।
ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में माउंट कोस्कीयूज्को पर्वत शिखर सर्वोच्च पर्वत है। विश्व का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट को 21 मई 2022 को सफल आरोहण करने के बाद उन्होंने 4 फरवरी 2023 को अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोंटी किलिमंजारो का सफल आरोहण किया था। तत्पश्चात प्रवीण राणा ने 19 अगस्त 2023 को रूस में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी ‘‘माउंट एल्ब्रस’’ पर भी उत्तराखंड व भारत का का परचम लहराया था यूरोप की यह चोटी 18 हजार 510 फीट ऊंची है। व आज सुबह ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्कीयूज्को पर सफल आरोहण करके भारत व उत्तराखंड का नाम रोशन किया। उत्तरकाशी में असीगंगा केलसू सहित जिले व शहर के तमाम लोगों ने राणा को बधाई व शुभकामनाएं दी।
