उत्तरकाशी (वीरेंद्र नेगी)- विकासखंड भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत के नेतृत्व में लोक सभा चुनाव के मद्देनजर ग्राम तिहार, संगलाई,भुक्की, कुज्जन में चुनाव प्रचार कर लोगों से लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारे देश में नया उत्थान हो रहा है। उनके नेतृत्व में हमने विकास और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाये हैं इसलिए जनता का भरपूर समर्थन और विश्वास कायम है और भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार महारानी लक्ष्मी शाह इस बार भी प्रचंड बहुमत से विजई होने जा रही है।



