गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत
कैम्पटी (वीरेंद्र वर्मा)- जौनपुर ब्लॉक के परोगी कांडी मोटर मार्ग में बेल गांव के समीप किलोमीटर तीन पर आई टेन कार गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वाहन सवार शूरवीर सिंह पुत्र जगत सिंह रावत काण्डी मल्ली ने विकासनगर अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि करीबन सुबह साढ़े आठ बजे मृतक शूरवीर सिंह रावत अपने पैतृक गांव काण्डी मल्ली से अपनी ससुराल भटोली में शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे, लेकिन बेल गाँव के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर वाहन सवार को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया। ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति को निजी वाहन से विकासनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान मृत घोषित कर दिया।घटना की खबर मिलते ही पूरे जौनपुर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।


