कूटरचना कर फर्जी रजिस्ट्रेशन तैयार करने पर दो के खिलाफ FIR दर्ज
एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि उत्तरकाशी पुलिस आपकी यात्रा को सरल, सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए लगातार तत्पर है, कोई भी यात्री बिना रजिस्ट्रेशन व रजिस्ट्रेशन की तिथि से पूर्व या बाद यात्रा पर न आएं। सभी श्रद्धालु अपना पंजीकरण आधिकारिक साइट से ही करें, किसी भी जालसाज के बहकावे में न आएं, पंजीकरण सेंटर में लगातार चेकिंग की जा रही है, यदि किसी का पंजीकरण फर्जी पाया जाता है तो उन्हें किसी भी दशा में यात्रा नहीं करने दी जाएगी, उन्हें वहीं से वापस लौटा दिया जायेगा। फर्जी पंजीकरण के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।


