कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भटवाड़ी गांव में 83.79 लाख की लागत से नवनिर्मित कृषक सामुदायिक केंद्र का किया लोकार्पण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भटवाड़ी गांव में 83.79 लाख की लागत से नवनिर्मित कृषक सामुदायिक केंद्र का किया लोकार्पण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नैनबाग क्षेत्र को फल फट्टी घोषित करने की घोषणा
नैनबाग- कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नैनबाग के भटवाड़ी गांव पहुंचे। जहां कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भटवाड़ी गांव के लिए की गई सामुदायिक भवन की घोषणा को पूर्ण करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड द्वारा ₹ 83.79 लाख की लागत से नवनिर्मित कृषक सामुदायिक केंद्र (बारात घर) का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय बहुउद्देशीय शिविर का भी अवलोकन किया। भटवाड़ी गांव में आगमन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रूप से ढोल दमाऊ और पुष्प वर्षा एवं फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व गौरजा देवी के मंदिर में दर्शन कर मां गौरजा का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, मंडल अध्यक्ष करण कंडारी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र पंवार, ग्राम प्रधान राजवीर रावत, सुनील सेमवाल, आशीष नौटियाल, महेश सेमवाल, अनूप थपलियाल, प्रताप सिंह पंवार, बलवीर राणा एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
