उत्तरकाशीउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, छात्रों को शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

जिलाधिकारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, छात्रों को शिक्षा के महत्व से कराया अवगत

 

उत्तरकाशी

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने तिलोथ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने अंबेडकर जी के जीवन संघर्षों और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला, साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षित बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

छात्रावास में आयोजित सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होते हुए जिलाधिकारी ने बच्चों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को छात्रों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि बाबा साहेब का सपना ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का था, जिसे आत्मसात करके ही युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकती है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, सीएचओ रजनीश सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *