उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी: डुंडा रेंज के जंगलों में भीषण आग, उद्यान विभाग ने खुद मोर्चा संभाला, वन विभाग बेखबर

 

उत्तरकाशी: डुंडा रेंज के जंगलों में भीषण आग, उद्यान विभाग ने खुद मोर्चा संभाला, वन विभाग बेखबर

 

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के डुंडा रेंज के अंतर्गत आने वाले जखारी, बल्ला और बांसुबाड़ा के वन क्षेत्रों में भीषण आग लगने से हड़कंप मचा हुआ है। आग की लपटें तेजी से फैलते हुए राजकीय उद्यान विभाग (नर्सरी) तक पहुंचने की कगार पर हैं, जिससे क्षेत्र में भारी नुकसान की आशंका बनी हुई है। वहीं उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपने परिसर को आग से बचाने के लिए खुद मोर्चा संभाला और बचाव कार्य में जुटे रहे। आग की भयावहता को देखते हुए जब वन विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो फोन नहीं उठाया गया। मामले में एसडीओ (SDO) सुनील बलूनी से वार्ता की गई, तो उन्होंने घटना के संबंध में किसी भी जानकारी होने से इनकार कर दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *