एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक का एक्शन: सुबह सवेरे सड़कों पर उतरी पुलिस, सघन चेकिंग अभियान जारी
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक का एक्शन: सुबह सवेरे सड़कों पर उतरी दून पुलिस, सघन चेकिंग अभियान जारी
देहरादून(अमित नौटियाल) – राजधानी देहरादून में आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी के निर्देशों के बाद पूरे जनपद में पुलिस टीमें दिन-रात सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चला रही है।
पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजीत सिंह के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में गौरा पुलिस और यातायात पुलिस की अलग अलग टीमों ने सार्वजनिक स्थानों और पार्कों के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रातः मॉर्निंग वॉक और अपने काम पर जाने वाले व्यक्तियों से पुलिस टीमों ने बातचीत कर उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए उपलब्ध है। इस दौरान अनावश्यक और संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गई।
