उत्तराखंड

32 करोड़ से सुधरेगी भटवाड़ी की स्वास्थ्य व्यवस्था, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने जताया मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार

32 करोड़ से सुधरेगी भटवाड़ी की स्वास्थ्य व्यवस्था, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने जताया मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार

 

उत्तरकाशी

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र एवं भटवाड़ी क्षेत्रवासियों के लिए भटवाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के लिए ₹32 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डॉ. धन सिंह रावत और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त किया।

 

पूर्व ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने कहा कई वर्षों से नियमों, मानकों एवं विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करने हेतु लगातार प्रयास किए गए । समय-समय पर मुख्यमंत्री, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं विभागीय अधिकारियों से निरंतर संवाद कर क्षेत्र की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा।

 

 

भटवाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, सीमांत क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री एवं डॉ. धन सिंह रावत ने इस विषय को गंभीरता से लिया। पूर्व में कम लागत की स्वीकृति प्रक्रिया चल रही थी.किन्तु हमारे निवेदन पर इसे विस्तारित करते हुए ₹32 करोड़ से अधिक की स्वीकृति प्रदान की गई.

 

इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए पूर्व में भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने स्थलीय निरीक्षण कर स्थान को उपयोगी बताया। आज यह सौगात क्षेत्र की जनता के वर्षों के संघर्ष, जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

 

पूर्व प्रमुख ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से आग्रह किया कि अस्पताल के लिए डॉक्टरों, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं आवश्यक स्टाफ की प्रशासनिक एवं पद स्वीकृति भी शीघ्र प्रदान किया जाय

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *