उत्तरकाशीउत्तराखंड

नवरात्रि में बर्फबारी के बीच आस्था का संगम: गंगोत्री धाम में कपाट खुलने से पहले बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

नवरात्रि में बर्फबारी के बीच आस्था का संगम: गंगोत्री धाम में कपाट खुलने से पहले बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज

वहीं गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रेल में खुलने है.लेकिन इसके बावजूद अभी से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है.बर्फबारी के बीच श्रद्धालु जहां एक ओर दर्शन कर रहे हैं.वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक सुंदरता और बर्फबारी का भरपूर आनंद भी लेते नजर आ रहे हैं।

यात्रा को लेकर मंदिर समिति और प्रशासन भी पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं. तैयारियों को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है ताकि कपाट खुलने तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सकें।
हालांकि बर्फबारी के चलते अभी भी कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं. गंगोत्री धाम में नेटवर्क व्यवस्था को सुचारू किया जा रहा हैं. जिसमे फोन नेटवर्क, NH को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है.लेकिन बिजली व् NH की व्यवस्था अब तक पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई है।

ऐसे में जहां एक ओर आस्था अपने चरम पर है, वहीं प्रशासन के सामने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बड़ी चुनौती भी बनी हुई हैं. देखना होगा कि कपाट खुलने से पहले सभी व्यवस्थाएं किस हद तक रास्ते पर आ पाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *