थत्यूड़ आगमन पर कैबिनेट मंत्री खजान दास का भव्य स्वागत
थत्यूड़ आगमन पर कैबिनेट मंत्री खजान दास का भव्य स्वागत
पेंशन समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक में लगेगा विशेष शिविर- खजान दास
धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़
थत्यूड़(मुकेश रावत)- विकासखंड मुख्यालय थत्यूड बाजार में समाज कल्याण मंत्री खजान दास का अपने गृह विकासखंड मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व्यापारियों और सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर ब्लॉक मुख्यालय के ब्लॉक सभागार में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के द्वारा ही मुझे पहला आशीर्वाद मिला जिसके परिणाम स्वरूप आज दूसरी बार कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने गृह ब्लॉक में आपके बीच उपस्थित हुआ हूं। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग से संबंधित पेंशन प्रकरण में जो 4000 आय प्रमाण पत्र का मानक रखा गया है। उसको बदलने के लिए आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाकर उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग की समस्याओं का समाधान के लिए आगामी जून माह में ब्लॉक मुख्यालय में एक शिविर लगाया जाएगा, जिसमें समाज कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं का निराकरण विभाग के अधिकारियों के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के साथ कहा कि प्रदेश देश का ऐसा एकमात्र राज्य है जिसने सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता कानून बनाया।
इस अवसर पर उन्होंने शिव मार्केट के पास टीवीएस शोरूम का निरीक्षण कर शोरूम के संचालक सुमेर चंद पवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर दर्जाधारी राज्य मंत्री गीता रावत, ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, पूर्व प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, राजेश नौटियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, महामंत्री अकबीर पंवार, विनीता रावत, भोला सिंह परमार, रेखा डंगवाल, निहाल सिंह रावत, आशुतोष कोठारी, वीरेंद्र चौहान, रमेश प्रसाद लेखवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती रावत एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र कोहली आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
