नैनबाग में 2 जून से होगा स्वर्गीय अनिल पंवार की स्मृति में विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट
नैनबाग में 2 जून से होगा स्वर्गीय अनिल पंवार की स्मृति में विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट
नैनबाग (शिवांश कुंवर)
नैनबाग क्रिकेट क्लब (NCC) की ओर से स्वर्गीय अनिल पंवार की स्मृति में तीन दिवसीय विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सरदार सिँह रावत राजकीय इंटर कॉलेज में होने जा रहा है प्रतियोगिता 2 जून से 4 जून 2026 तक नैनबाग खेल मैदान में आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के दूर-दराज गांवों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में खास उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों द्वारा प्रवेश शुल्क 2200 रुपये निर्धारित किया गया है।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 61 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं मैन ऑफ द सीरीज को 2100 रुपये तथा मैन ऑफ द मैच को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष अजीत रावत एवं उपाध्यक्ष अरुण रावत ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने सभी टीमों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।
