उत्तरकाशीउत्तराखंड

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर उत्तरकाशी कांग्रेस में उत्साह, देहरादून कूच की रणनीति तैयार

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर उत्तरकाशी कांग्रेस में उत्साह, देहरादून कूच की रणनीति तैयार 

धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज़

उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी द्वारा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में गांधी वाचनालय उत्तरकाशी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत ने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा उत्तराखंड के हितों, युवाओं, सैनिकों एवं आम जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे तथा पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। इसके उपरांत 5 जून को देहरादून में प्रदेश कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता देहरादून पहुंचकर राहुल गांधी का स्वागत करेंगे एवं उनसे मुलाकात करेंगे। कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी के आगमन को लेकर भारी उत्साह एवं जोश देखने को मिल रहा है।

बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विजेंद्र नौटियाल ( प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा),शीशपाल पोखरियाल ( प्रदेश उपाध्यक्ष आरजीपीएस),मनीष राणा ( पूर्व जिलाध्यक्ष), बिपिन नौटियाल,मनीष पवाँर ( सभासद एव अध्यक्ष युवा कांग्रेस),सुधीश पवाँर ( पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस), नवीन भंडारी ( पूर्व प्रधान जुनगा),जीतम रावत ( पूर्व प्रधान सिरी),अनवीर पवाँर ( पूर्व प्रधान अगोड़ा),आदर्श राणा ( जिलाध्यक्ष एनएसयूआई),सूरज रावत सूर्यबल्भ नौटियाल, कमल सिंह रावत,आनंद सिंह पवाँर आदि उपस्तिथ रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *