देवदूत बना जिला प्रशासन: उत्तरकाशी में हैली एंबुलेंस से किया गया गर्भवती महिला का सफल रेस्क्यू
देवदूत बना जिला प्रशासन: उत्तरकाशी में हैली एंबुलेंस से किया गया गर्भवती महिला का सफल रेस्क्यू
उत्तरकाशी
जिला प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता के कारण एक गर्भवती महिला को समय पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल पाना संभव हो सका।
राखी देवी (27 वर्ष), पत्नी अभिषेक सिंह, निवासी ग्राम पौन्टी (तहसील बड़कोट) की रहने वाले परिवार. जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नौगांव में भर्ती, प्रसव में अत्यधिक जटिलता को देखते हुए जल्द रेफर करना पड़ा.परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए हैली एंबुलेंस की व्यवस्था की गईं.मरीज को बड़कोट हेलीपैड से सुरक्षित सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून के लिए रवाना किया गया.इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फायर सर्विस बड़कोट की टीम हेलीपैड पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही।
पहाड़ी क्षेत्रों में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अक्सर स्वास्थ्य आपातकाल में समय पर इलाज मिलना एक बड़ी चुनौती होता है. ऐसे समय में हैली एंबुलेंस सेवा और स्थानीय प्रशासन का यह सामंजस्य किसी वरदान से कम नहीं है. प्रशासन और फायर सर्विस टीम की यह मुस्तैदी से इस पर कार्य किया.
