उत्तराखंड

उत्साह, प्रेम और मिलन का प्रतीक: उत्तरकाशी के बौन गांव में ध्याणी मिलन  कार्यक्रम 

उत्साह, प्रेम और मिलन का प्रतीक: उत्तरकाशी के बौन गांव में ध्याणी मिलन  कार्यक्रम 

देवभूमि की आत्मा है हमारे देवी-देवता और मातृ-शक्ति- विधायक सुरेश चौहान 

 

उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- उत्साह प्रेम सद्भावना और मिलन का प्रतीक बने ध्याणी मिलन कार्यक्रम आज जनपद उत्तरकाशी की एक अलग पहचान बनी है।  जहां गांव की ध्याणी ( बेटी) का अन्य गांवों में ससुराल होना और उसको अपने मायके के घर व गांव की याद आना मायके में बिताए बचपन के दिन अच्छे बुरे अनुभव के साथ बिताए अपने बचपन को हमेशा याद रखती हैं और उन्हीं यादों और मायके की फ़िक्र जब उस गांव की ध्याण करती हैं तो वो मेले के माध्यम से हो या अन्य माध्यमों से मायके में जाने का समय तय करती हैं।

आज इस भागदौड़ भरे जीवन में जब किसी को किसी से मिलने की फुर्सत ही ना हो तो इस प्रकार के आयोजन होना अपनी संस्कृति और विरासत को पुनर्जीवित करने का एक सराहनीय पहल है। आज गांव गांव में ध्याणियो द्वारा कथा आयोजन एवं ध्याणी मिलन समारोह तथा अपने मायके के देवता को छतर एवं झामण बनाना इसी एकता व संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है।

इसी कड़ी में बरसाली पट्टी के बौन गांव में ध्याणियो द्वारा आयोजित ध्याणी मिलन समारोह कार्यक्रम रखा गया जिसमें गांव की सभी ध्याणियो ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया, वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश सिंह चौहान भी इस ध्याणी मिलन कार्यक्रम शामिल हुए जहां गांव की ध्याणियो ने उनका फूल-मालाओं सहित गांव के इष्ट आराध्य देव  नागराज भगवान की स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।

 

विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आज भी देवी देवता निवास करते हैं  इसलिए इस पवित्र भूमि को देवभूमि कहा जाता है और यहां निवास करने वाले हर व्यक्ति की भावनाएं इन दैवीय शक्ति से परिचित हैं इसमें खासकर मातृ-शक्तियों का योगदान हमेशा से आगे रहा है और इसका उदाहरण आज हर गांव में ध्याणियो के माध्यम से धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं जिसमें गांव के हर छोटे बड़े व्यक्ति का सहयोग इसमें निहित है, अच्छा लगा जब आज बौन गांव की ध्याणियो द्वारा यह मिलन कार्यक्रम रखा गया इससे हमारे समाज की एकता और सांस्कृतिक पहचान को बचाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।  मैं भगवान नागराज से सभी गांव की ध्याणियो के आरोग्य जीवन की कामना करता हूं।

कार्यक्रम में उपस्थित बरसाली जिला पंचायत सदस्य हीरा लाल,  पूर्व मंडल महामंत्री सोबन राणा, पूर्व सभासद मनोज चौहान, दलवीर सिंह राणा, सुरेश भंडारी राजेन्द्र डंगवाल अजय कुमाई, कांति नौटियाल, प्रेमसिंह कुमाई, मोहित रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!