उत्तराखंडदेहरादून

जसपाल राणा शूटिंग रेंज पहुंचे रेसलर द ग्रेट खली, परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं 

जसपाल राणा शूटिंग रेंज पहुंचे रेसलर द ग्रेट खली, परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं 

 

देहरादून (शिवांश कुंवर)-  देश के प्रसिद्ध पहलवान एवं विश्व विख्यात रेसलर द दिलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) ने आज जसपाल राणा शूटिंग रेंज पहुँचकर पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा व पैरालंपिक कोच सुभाष राणा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश के गौरव स्वर्गीय जसपाल राणा व उनकी माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी।

द ग्रेट खली बोले – “जसपाल राणा जैसे व्यक्तित्व कभी भुलाए नहीं जा सकते” द ग्रेट खली ने कहा, “स्वर्गीय जसपाल राणा केवल एक नाम नहीं थे, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा थे। उनका जाना पूरे देश और उत्तराखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हम उन्हें वापस नहीं ला सकते, लेकिन उनके आदर्श, उनका संघर्ष और समाज के प्रति उनका समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा।”
उन्होंने कहा, “मैं इस दुख की घड़ी में पूरे राणा परिवार के साथ मजबूती से खड़ा हूँ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जसपाल राणा की स्मृतियां सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगी और उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।”इस मौके पर युधिष्ठिर सालवान, मोहित सैनी, कुलदीप राणा, बलवान सिँह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!