उत्तराखंडटिहरी गढ़वालहादसा

महादेव चट्टी के पास दर्दनाक हादसा: 49 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत

महादेव चट्टी के पास दर्दनाक हादसा: 49 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत 

 

टिहरी- टिहरी के महादेव चट्टी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां ट्रक सड़क से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीआरफ के अनुसार चौकी तीन धारा को सूचना मिली कि महादेव चट्टी के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पोस्ट ब्यासी से SDRF की टीम उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। शव घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF ने देखा कि ट्रक सड़क से लगभग 250 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था। टीम के सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे तक पहुँच बनाई, जहाँ ट्रक चालक मृत अवस्था में पाया गया। गहरी खाई और खड़ी ढलान होने के कारण शव को ऊपर लाना चुनौतीपूर्ण था, जिसके बाद टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए शव को सुरक्षित रूप से मुख्य सड़क तक पहुँचाया। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मृतक की पहचान मनोज उर्फ शीशपाल निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *