गंगोत्री विधानसभा में ‘ध्याणी मिलन’ कार्यक्रम की धूम, विधायक सुरेश चौहान ने लिया आशीर्वाद
गंगोत्री विधानसभा में ‘ध्यांणी मिलन’ कार्यक्रम की धूम, विधायक सुरेश चौहान ने लिया आशीर्वाद
उत्तरकाशी
धनारी और बरसाली पट्टी में आयोजित भव्य समारोह में उमड़ा जनसैलाब, मायके पहुंचीं बेटियों का हुआ जोरदार स्वागत
गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों पारंपरिक ‘ध्यांणी (विवाहित बेटियों) मैती मिलन’ कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ धनारी और बरसाली पट्टी के विभिन्न गांवों में आयोजित भव्य ध्यांणी मिलन समारोहों में शिरकत की और मातृशक्ति का आशीर्वाद लिया।
*ग्रामसभा मंजकोट में विधायक का भव्य स्वागत*
धनारी पट्टी के ग्रामसभा मंजकोट में आयोजित ध्याणी मैती मिलन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सुरेश चौहान का वहां मौजूद समस्त ध्यांणियों (बेटियों) ने शॉल भेंट कर और स्मृति चिह्न देकर भव्य नागरिक अभिनंदन किया। इस भावुक और उत्साहपूर्ण मिलन समारोह में विधायक ने सभी ध्यांणियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अपनी संस्कृति को जीवंत रखने के लिए उनकी सराहना की।
*धार्मिक अनुष्ठानों में भी हुए शामिल*
इसके पश्चात विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनारी पट्टी की ही ग्रामसभा भवान का रुख किया। वहां ध्यांणियों द्वारा आयोजित श्रीमद देवी भागवत महापुराण के धार्मिक अनुष्ठान में पहुंचकर विधायक ने माथा टेका, प्रसाद ग्रहण किया और भागवत कथा का रसपान किया। इसके बाद वे बरसाली पट्टी के गढ़ में स्थित प्रसिद्ध मां रेणुका मंदिर पहुंचे, जहां आयोजित ध्यांणी मिलन समारोह में उन्होंने भाग लिया।
*सुख-दुःख में हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़ी रहें ध्यांणियां*
कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि ध्यांणियों का अपने मायके से जुड़ाव और यह मैत्रीपूर्ण मिलन समारोह हमारी अटूट सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मायके की यादें और यह मिलन सबको एकसाथ मिलकर चलने की प्रेरणा देता है। विधायक ने मातृशक्ति से अपील की कि वे हर परिस्थिति में, चाहे सुख हो या दुःख, हमेशा एक-दूसरे की मदद के लिए निरंतर मजबूती से एकसाथ खड़ी रहें। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विधायक के साथ क्षेत्र के कई प्रमुख भाजपा पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे.विधायक सुरेश चौहान के साथ जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, डुंडा मंडल अध्यक्ष रजनेश चौहान,धनारी मंडल अध्यक्ष प्रेमदत्त भट्ट, भागीरथी मंडल अध्यक्ष राजेश राणा,महामंत्री शम्भु प्रसाद भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रताब राणा, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पंवार, महादेव रावत, राजेन्द्र डंगवाल, अजय कुमाई, मनोज चौहान, अमीन रावत, मोहित रावत, जगपाल रावत, कन्हैया रमोला, नितिन पयाल आदि शामिल रहे.
