उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक: 27 जून को होगा ऐतिहासिक मौण मेला 

सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक: 27 जून को होगा ऐतिहासिक मौण मेला

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस से की मांग

धनोल्टी एक्सप्रेस न्यूज

नैनबाग (शिवांश कुंवर): जौनपुर (टिहरी गढ़वाल), जौनसार एवं रवांई क्षेत्र का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मौण मेला इस वर्ष 27 जून को अगलाड़ नदी पर आयोजित किया जाएगा। यह पारंपरिक एवं पौराणिक मछली पकड़ने का लोक पर्व क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जिसमें प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में ग्रामीण प्रतिभाग करते हैं।

मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ एवं यातायात व्यवस्था को देखते हुए मेला समिति के अध्यक्ष महिपाल सिंह सजवाण ने कैंपटी थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

समिति का कहना है कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से यातायात का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में स्थानीय लोगों की सुरक्षा और दिल्ली यमुनोत्री मार्ग में सुचारू यातायात संचालन तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग आवश्यक है।

मेला समिति ने प्रशासन से अपेक्षा जताई है कि मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध समय रहते किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!