उत्तराखंडदेहरादून

छोटे-छोटे बदलावों से परिवार को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य- दीप्ती रावत

छोटे-छोटे बदलावों से परिवार को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य- दीप्ती रावत

 

डोईवाला

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज डोईवाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दूधली किशनपुर ग्रांट में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “खाद्य तेल संरक्षण हेतु जन जागरूकता अभियान” में सहभागिता की।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति से संवाद करते हुए स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित खानपान एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान दीप्ती रावत भारद्वाज ने उपस्थित महिलाओं के साथ बिना तेल से तैयार पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन का सेवन कर स्वस्थ खानपान को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाकर हम स्वयं एवं अपने परिवार को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान कर सकते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा ऋषिकेश की जिला अध्यक्ष ममता नयाल, किसान मोर्चा ऋषिकेश के जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल, भाजपा माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष रश्मि चौधरी, महिला मोर्चा माजरी ग्रांट मंडल अध्यक्ष शोभा रावत, महिला मोर्चा माजरी ग्रांट प्रभारी पुष्पा प्रजापति, संपूर्ण सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!