देवभूमि रुद्र सेना की बैठक: गौतम उनियाल को बनाया देवभूमि रुद्र सेना का धनोल्टी विधानसभा अध्यक्ष
देवभूमि रुद्र सेना की बैठक: गौतम उनियाल को बनाया देवभूमि रुद्र सेना का धनोल्टी विधानसभा अध्यक्ष
नागथात में आयोजित होगी भव्य गौ माता धर्म संसद
पौड़ी- पौड़ी में देवभूमि रुद्र सेना की बैठक रुद्र सेना के संरक्षक एवं हैदराबाद के विधायक टाइगर टी. राजा सिंह और संस्थापक राकेश उत्तराखंडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर कई निर्णय लिए गए। नागथात पर्यटक एवं विकास समिति के अध्यक्ष गौतम उनियाल को देवभूमि रुद्र सेना का धनोल्टी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।ललित जुयाल (उपाध्यक्ष), शुभम जोशी (सचिव), गणेश सेमवाल (मंत्री), और मुकेश गौड़ (कोषाध्यक्ष) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में निलेश उनियाल, सुमित नौटियाल और दीपक सिंह पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त अध्यक्ष गौतम उनियाल ने बताया कि आगामी जून माह में बिंडेस्वर पर्वत, नागथात (लालूर) में ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में भगवती मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ गौ माता धर्म संसद का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं गौतम उनियाल ने कार्यक्रम के लिए विधायक टाइगर टी. राजा सिंह और राकेश उत्तराखंडी को आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। यह धर्म संसद हिंदू समाज की एकजुटता, गौ सेवा और उत्तराखंड की ‘जल-जंगल-जमीन’ की सुरक्षा के संकल्प के साथ आयोजित की जा रही है। इस दिव्य यज्ञ में देश के प्रख्यात संत शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, सुप्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज, देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती, प्रख्यात गौ सेवक गोपाल मणि महाराज, कथावाचक लव दास महाराज, कथावाचक महेश सेमवाल, संजीव नौटियाल (महासू देवता माली) पंकज नौटियाल, व्यास, बजरंग दल प्रदेश संयोजक अनुज वालिया, संगठन मंत्री अजय, मिलन प्रमुख विकाश वर्मा, टिहरी अध्यक्ष बजरंग विहिप यशपाल सजवाण, दल काली सेना अध्यक्ष भूपेश जोशी, रूद्र सेना अध्यक्ष टिहरी परमेश उनियाल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
