दीपचंद सजवाण फिर बने नैनबाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
दीपचंद सजवाण फिर बने नैनबाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
नैनबाग- कांग्रेस संगठन में नैनबाग ब्लॉक की कमान एक बार फिर दीपचंद सजवाण को सौंपी गई है। दीपचंद सजवाण को पुनः ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी है।
दीपचंद सजवाण ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, जिलाध्यक्ष मुरारीलाल और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास दोबारा जताया है। उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का सदैव आभारी रहूंगा। यह जिम्मेदारी मेरे लिए पार्टी की सेवा करने का एक और अवसर है। पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करूंगा। सजवाण ने क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी चुनौतियों को देखते हुए एकजुट होना जरूरी है।
