चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का एक्शन जारी, बड़कोट पुलिस ने 9.34 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का एक्शन जारी, बड़कोट पुलिस ने 9.34 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस को एक और सफलता मिली है।
कल सायं को यमुनोत्री हाईवे, फूलचट्टी के पास चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा राहुल चौहान नाम के 1 युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 9.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करना उत्तरकाशी पुलिस की प्राथमिकता है।
