शराब पीकर 11 तीर्थयात्रियों की जान जोखिम में डाल रहा था चालक, पुलिस ने दबोचा, वाहन सीज
शराब पीकर 11 तीर्थयात्रियों की जान जोखिम में डाल रहा था चालक, पुलिस ने दबोचा, वाहन सीज
उत्तरकाशी.
नशे में वाहन चला रहे चालक पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज.11 तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दूसरे वाहन की कराई व्यवस्था.
चारधाम यात्रा के सुरक्षित एवं सुगम संचालन को लेकर उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में सुगम व व्यवस्थित यातायात संचालन के साथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सडक दुर्घटनाओं पर प्रभावी अकुंश हेतु पुलिस निरन्तर चैकिंग अभियान चला रही।
इसी क्रम में दिनांक कल सांय को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुक्की टॉप के समीप वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा एक यात्रा वाहन (टेंपो ट्रैवलर संख्या UK 08 TA 3425) को रोका गया। वाहन चालक का एल्कोमीटर से परीक्षण किए जाने पर वह शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा चालक को तत्काल गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया गया। उक्त वाहन में जबलपुर, मध्य प्रदेश के 11 तीर्थयात्री यात्रा कर रहे थे। पुलिस द्वारा रात्रि के समय यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुक्की टॉप स्थित होटल में सुरक्षित ठहराया गया तथा संबंधित ट्रैवल एजेंसी से समन्वय कर उनके लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई।
