छः माह के लिए खुले गंगोत्री नेशनल पार्क आज से खुले गंगोत्री नेशनल पार्क के द्वार, पर्यटकों के लिए खुली ‘गर्तांग गली’
छः माह के लिए खुले गंगोत्री नेशनल पार्क आज से खुले गंगोत्री नेशनल पार्क के द्वार, पर्यटकों के लिए खुली ‘गर्तांग गली’
उत्तरकाशी
शीतकाल के बाद 1 अप्रैल से गंगोत्री नेशनल पार्क के सभी गेट पर्यटकों, पर्वतारोहियों और ट्रैकर्स के लिए खोल दिए गए हैं। लगभग 2390 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला यह नेशनल पार्क हिमालय की दुर्लभ जैव विविधता और हिम तेंदुए का प्राकृतिक घर है। गर्तांग गली, गौमुख ग्लेशियर और आसपास के ट्रेकिंग रूट्स अब पर्यटकों के लिए उपलब्ध हैं।
पार्क प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें और पार्क की स्वच्छता बनाए रखें। तो अगर आप इस साल गंगोत्री की यात्रा प्लान कर रहे हैं, तो अब समय आ गया है। परमिट और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाइए, लेकिन पर्यावरण का ख्याल अवश्य रखे.गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुलने पर उपनिदेशक वन क्षेत्राधिकार वन दरोगा वनरक्षक आदि उपस्थित रहे.
