सुरक्षित प्रसव के लिए उत्तरकाशी में विशेष अभियान: घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं की सेहत जांच रही टीम
सुरक्षित प्रसव के लिए उत्तरकाशी में विशेष अभियान: घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं की सेहत जांच रही टीम
उत्तरकाशी- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत के निर्देशानुसार मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र बिजल्वाण के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराए जाने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी कड़ी में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भेटियारा, सटीयालीधार, कमद, उड़री एवं नेपड़ गांव का भ्रमण किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत गठित टीम में शामिल एसीएमओ, एडीआईओ, डीसी, एएनएम (धौंतरी, कमद एवं गोरसाड़ा), सीएचओ (कमद), ब्लॉक कॉर्डिनेटर (डुंडा) एवं इम्यूनाइजेशन सुपरवाइजर द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर अप्रैल एवं मई माह में संभावित प्रसव वाली गर्भवती महिलाओं का निरीक्षण एवं परामर्श दिया गया।
