नैनबाग महाविद्यालय में जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ
नैनबाग महाविद्यालय में जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में जनगणना कार्य के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चार्ज अधिकारी भूपेन्द्र सिंह राणा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार और ट्रेनर माधव प्रसाद ढौंडियाल और अतुल नौटियाल उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 8 पर्यवेक्षकों एवं 42 प्रगणकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने जनगणना के महत्व, उसकी प्रक्रिया तथा सटीक आंकड़ों के संकलन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चार्ज अधिकारी राणा ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके माध्यम से देश की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सही आकलन किया जाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण में सहायक होते हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर पर्यवेक्षक डॉ० चन्द्रशेखर नौटियाल , देशकुमार कल्याण, हरीश पुण्डीर, कैलाश सिंह रावत, परिपूर्णानन्द, प्रशान्त विष्ट आनन्द कैन्तुरा आदि प्रगणकों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
