उत्तराखंडधनोल्टीनैनबाग

कैम्पटी न्याय पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

कैम्पटी न्याय पंचायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

 

कैम्पटी (अमित नौटियाल) – 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। न्याय पंचायत कैम्पटी में धनोल्टी विधानसभा प्रभारी जबर सिंह पंवार ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चारों ब्लॉक के अध्यक्ष, पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर धनोल्टी विधानसभा प्रभारी जबर सिंह पंवार ने बताया कि 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव पूरे जोश शोर से लड़ेगी। 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

प्रदेश प्रवक्ता अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि बैठक में क्षेत्र की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।  उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन को बूथ और सेक्टर स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बीएलए की भूमिका को प्रभावी बनाने और संभावित प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा की गई, जिससे कि समय रहते मजबूत चुनावी रणनीति तैयार की जा सके। कहा कि कार्यकर्ताओं में इस बार चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले नौ वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के शासन से धनोल्टी क्षेत्र भी प्रभावित रहा है और आम जनता में असंतोष है।

बैठक में मसूरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत, कांग्रेस नेता डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, थत्यूड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, नैनबाग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपचंद सजवाण, थौलधार अध्यक्ष श्रीपाल पंवार, सकलाना अध्यक्ष बिजेंद्र बिष्ट, आनंद बेलवाल, हुकम सिंह रावत, दर्शन नौटियाल, राजबाला असवाल, सीमा देवी, प्रभारी जबर सिंह पंवार, बिजय सिंह गुसाईं, दिनेश रावत, विक्रम पंवार, सुंदर सिंह भंडारी, राजेंद्र गुसाईं, लोकेंद्र उनियाल, जयपाल सिंह राणा, मुकेश सजवाण, राजवीर पंवार, प्रदीप कवी, सरदार कंडारी, संदीप सजवाण, संदीप नौटियाल, विक्रम सिंह रावत, शुरवीर पंवार, विजय सिंह बिष्ट, सुभाष रौछैला, भरत सिंह रावत, हरदेव कुमाई, टिकम भारद्वाज, सुमन भारतीय, अतोल सिंह गुसाईं, रणवीर सिंह कंडारी, गौरव रावत, सुंदर लाल चमोली, बचन भारती, सज्जन सिंह चौहान, बिजेंद्र सिंह भंडारी, दयाल सिंह पुंडीर, पर्समणी, हुकम दास, बलवीर सिंह, चमन दास, राय सिंह पड़ियार, सोमेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, चंद्र सिंह पंवार और बिरेंद्र अग्नोत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नैनबाग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीपचंद सजवाण ने कार्यकर्ताओं का बैठक में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया और पार्टी को सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *