उत्तराखंडचम्पावत

बुड़म में स्वास्थ्य शिविर में संस्थागत प्रसव और HPV वैक्सीन के लिए किया जागरूक

बुड़म में स्वास्थ्य शिविर में संस्थागत प्रसव और HPV वैक्सीन के लिए किया जागरूक

चम्पावत

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंदरजीत पाण्डेय की अध्यक्षता में चम्पावत ब्लॉक के बुड़म में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

इस दौरान डॉ. तनीषा अग्रवाल ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को संस्थागत प्रसव के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच, उचित पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने से माँ और शिशु दोनों सुरक्षित रहते हैं। साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच (ANC) कराने और संतुलित आहार लेने की भी सलाह दी।

डॉ. अग्रवाल ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, चार अनिवार्य एएनसी जांच, जननी सुरक्षा योजना, ईजा-बोई शगुन योजना, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन कार्यक्रम, अल्ट्रासाउंड सेवाएं, 100 दिवसीय टीबी अभियान, एचपीवी टीकाकरण, मोतियाबिंद मुक्त अभियान, एनसीडी और योग कार्यक्रम शामिल रहे।

इस अवसर पर CPHC कोऑर्डिनेटर संगीता जोशी, BCC फैसिलिटेटर अमित बिष्ट, एएनएम फरा खान, आशा कार्यकर्ता माया देवी, ग्राम प्रधान त्रिलोक राम, पूर्व प्रधान मोहन सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *